UK में चोर ने महिला के घर घुसकर पकाया उसके लिए खाना और किए सारे काम, हुई जेल
एक 36-वर्षीय चोर को यूके में जुलाई में एक महिला के घर में अवैध रूप से घूसने को लेकर 22-महीने की जेल हुई है। चोर ने महिला के घर पर धुले कपड़े सूखने को डाले, पोछा लगाया, फ्रिज में सारा सामान रखा और महिला के लिए खाना भी बनाया था। बकौल महिला, घर का नज़ारा देखकर वह डर गई थी।