UK में नाबालिग लड़की का रेप करने के मामले में भारतीय मूल के शख्स को हुई उम्रकैद की सज़ा
लंदन की एक अदालत ने भारतीय मूल के 24-वर्षीय नवरूप सिंह को 13-साल की लड़की का रेप और एक महिला के साथ रेप के प्रयास के मामले में उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने नकली बंदूक रखने व रेप समेत 5 मामलों में न्यूनतम 14-साल की सज़ा सुनाई। बकौल पुलिस, सिंह ने 3 अपराधों में अपना गुनाह कबूल किया।