UK में पढ़ाई के दौरान कचरा उठाते थे ऐक्टर विवेक दहिया, बोले- BMW से करता था पिज़्ज़ा डिलीवरी

टीवी ऐक्टर विवेक दहिया ने बताया है कि यूके में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट में टेबल-कुर्सियां साफ करने के अलावा कचरा उठाने तक का काम किया था। उन्होंने बताया, "मैं 18-साल का था...खुद कमाना चाहता था...मैंने टॉयलेट पेपर फैक्ट्री/टीवी फैक्ट्री/कॉल सेंटर/डॉमिनोज़ डिलीवरी बॉय का काम किया...मेरे पास बीएमडब्ल्यू थी...जिससे पिज़्ज़ा डिलीवर करने जाता...लोग हैरान रह जाते।"

Load More