UK में पढ़ने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए शुरू हुआ कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप का आवेदन
यूनाइटेड किंगडम से मास्टर्स करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए शिक्षा मंत्रालय ने कॉमनवेल्थ मास्टर्स स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है जिसकी आखिरी तारीख 15 अक्टूबर है। इस स्कॉलरशिप का लाभ केवल भारतीय नागरिकों को मिल सकता है, कैंडिडेट के ग्रैजुएशन में कम-से-कम 60% मार्क्स होने चाहिए और उन्हें स्कॉलरशिप की ज़रूरत के लिए प्रमाण दिखाना होगा।