UK में शरण पाने के लिए खुद को गे बता रहे पाकिस्तानी व बांग्लादेशी: रिपोर्ट
'बीबीसी' की एक अंडरकवर जांच रिपोर्ट के अनुसार, यूके में शरण पाने के लिए कुछ पाकिस्तानी-बांग्लादेशी प्रवासी खुद को समलैंगिक बताने के झूठे दावे कर रहे हैं। इमिग्रेशन सलाहकार हज़ारों पाउंड लेकर उन्हें इसके लिए तैयार करते हैं। इनमें अक्सर स्टूडेंट/वर्क/टूरिस्ट वीज़ा की समय-सीमा समाप्ति वाले लोग होते हैं व 2025 में इनका आंकड़ा एक लाख से अधिक पाया गया।