UK में सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी धुरंधर 2, 'पठान' को पीछे छोड़ा
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने यूनाइटेड किंगडम (UK) के बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म ने शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के कुल कलेक्शन लगभग ₹55.45 करोड़ को पीछे छोड़ते हुए लगभग ₹55.55 करोड़ का कारोबार कर लिया है। सैकनिल्क के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने 34वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ₹2.42 करोड़ कमाए हैं।