UK लौटने पर प्रिंस हैरी और मेगन को क्या टैक्स फायदे मिलेंगे और उन्हें क्या नुकसान होगा?
प्रिंस हैरी और मेगन मर्कल को 6 साल बाद ब्रिटेन लौटने पर विदेशी आय और लाभ (FIG) व इनहेरिटेंस टैक्स से मिलने वाले चार साल के फायदे नहीं मिल पाएंगे। अगर वे 10 साल बाद लौटते तो उन्हें ये लाभ मिलते। हालांकि, टेम्परेरी नॉन-रेज़िडेंस नियम के तहत अमेरिका में रहते हुए बेची गई संपत्तियों पर टैक्स नहीं लगेगा।