UK वाले चखेंगे झारखंड के 'आम्रपाली' का स्वाद, 1.5 टन की पहली खेप रवाना

भारत ने झारखंड से ब्रिटेन को 1.5 टन ताजा ‘आम्रपाली’ आम का निर्यात किया है। ये आम झारखंड के सिमडेगा की महिला किसान उत्पादक कंपनी द्वारा उगाए गए हैं और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसे शेयर कर लिखा, "लोकल गोज़ ग्लोबल का सशक्त उदाहरण।" इसे महिला किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Load More