UKSSSC ने विभिन्न विभागों में 196 पदों पर निकाली भर्ती
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने ड्राफ्टर, टेक्नीशियन ग्रेड-2 (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल), ट्यूबवेल मिस्त्री और अन्य श्रेणी के 196 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू होगी और अभ्यर्थी 18 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को ₹300 आवेदन शुल्क देना होगा जबकि आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए ₹150 शुल्क है।