UN ने 27 नवंबर को घोषित किया बाल विवाह के खिलाफ इंटरनैशनल डे
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 27 नवंबर को 'बाल, कम उम्र में हुई और जबरन हुई शादी को समाप्त करने का अंतरराष्ट्रीय दिवस' घोषित करने का ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया है। इस प्रस्ताव में बाल विवाह को मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन माना गया है। गौरतलब है, भारत ने 27 नवंबर 2024 को 'बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान शुरू किया था।