UN ने की पाकिस्तानी सरकार से बलूच कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग
यूएन के विशेषज्ञों ने पाकिस्तानी सरकार से हिरासत में लिए गए बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा करने की मांग की है। साथ ही यूएन ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर कार्रवाई रोकने का आग्रह किया है। बलूच यकजेहती कमेटी (बीवाईसी) के सदस्यों ने 21 मार्च को बलूचिस्तान विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था जिनमें से कुछ को गिरफ्तार किया गया है।