UN मानवाधिकार विशेषज्ञों ने पाकिस्तान से की अहमदिया समुदाय के खिलाफ हिंसा रोकने की अपील
UN मानवाधिकार विशेषज्ञों ने पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय के खिलाफ भेदभाव और हिंसा की रिपोर्टों पर चिंता जताई है। उन्होंने पाकिस्तान की सरकार से हमलावरों को मनमानी करने की छूट देने वाली 'उन्हें बचाने वाली परंपरा' खत्म करने की अपील की है। विशेषज्ञों ने कहा कि इन हमलों में अधिकारियों की मौन सहमति रहती है।