UNGA के मंच से इज़रायली PM नेतन्याहू ने ईरान को खुलेआम दी धमकी
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के मंच से इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को खुलेआम धमकी दी है। उन्होंने कहा, "ईरान में ऐसी कोई जगह नहीं है जहां इज़रायल की पहुंच ना हो। इज़रायल तब तक नहीं थमेगा...जब तक हमारे बंधक सुरक्षित घर नहीं लौट आते।" इस दौरान कई देशों ने इसका विरोध जताते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।