UNSC की निष्क्रियता से इज़रायल हुआ दुस्साहसी, हमारे अधिकारियों को बनाया निशाना: ईरान
ईरान के राजदूत अमीर-सईद इरावानी ने इज़रायली हमलों पर यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) की आलोचना की है। उन्होंने UNSC पर हमलावर को जवाबदेह न ठहराने का आरोप लगाते हुए कहा, "UNSC की निष्क्रियता ने इज़रायल को और अधिक दुस्साहसी बनाया।" इरावानी ने स्पष्ट किया कि ईरान, इज़रायल के आक्रामक कृत्यों का जवाब देने का अपना अधिकार सुरक्षित रखता है।