UNSC में पाकिस्तान की हुई किरकिरी, बेनतीजा रही बैठक
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के अनुरोध पर बुलाई गई यूएनएससी की बैठक बेनतीजा रही। बैठक के बाद कोई बयान या प्रस्ताव जारी नहीं किया गया। गौरतलब है कि बंद कमरे में हुई इस बैठक से कुछ घंटे पहले यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की थी।