यूपी टीजीटी अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, स्नातक में 45-50 प्रतिशत अंकों की बाध्यता से छूट

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने टीजीटी भर्ती के कुछ अभ्यर्थियों को स्नातक में न्यूनतम अंकों की अनिवार्यता से छूट दी है। जिन उम्मीदवारों ने 29-जुलाई 2011 से पहले बीएड, प्रारंभिक शिक्षा में स्नातक या समकक्ष पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया था, उन्हें स्नातक में 50% या परास्नातक में 45% से कम अंक होने पर भी आवेदन का मौका मिलेगा।

Load More