UP के 17 ज़िलों में आई बाढ़, 2.45 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण 17 ज़िले बाढ़ की चपेट में हैं। राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी के अनुसार, बाढ़ से प्रभावित 2,45,980 लोगों और 30,030 मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। बाढ़ से 27,061 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य संभालने के निर्देश दिए हैं।

Load More