UP के CM योगी संग जेपी नड्डा ने संगम में लगाई डुबकी, बड़े हनुमान मंदिर में की पूजा
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को महाकुंभ (प्रयागराज) के संगम में डुबकी लगाई। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी मौजूद थे। इसके बाद नड्डा ने प्रयागराज के बड़े हनुमान मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। दोनों मौकों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।