UP की इस लाइब्रेरी में है हज़रत अली द्वारा हिरण की खाल पर लिखी गई कुरान व 60000 किताबें
रामपुर (उत्तर प्रदेश) की रज़ा लाइब्रेरी में हज़रत अली द्वारा हिरण की खाल पर लिखी गई कुरान और सुमेर चंद द्वारा फारसी भाषा में लिखी गई रामायण रखी हुई है। सुमेर चंद द्वारा लिखी गई रामायण के शुरुआती पेज सोने के पानी से लिखे हैं। वहीं, इस लाइब्रेरी में करीब 17,000 पांडुलिपियां और 60,000 किताबें भी हैं।