UP के गाज़ियाबाद में फैक्ट्री में फटा बॉयलर, 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में एक फैक्ट्री के बॉयलर में शुक्रवार को धमाका हो गया जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया है कि धमाके की आवाज़ कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉयलर में प्रेशर अधिक होने के कारण धमाका हुआ है।