UP के डिप्टी सीएम ने जारी किए निर्देश, कहा- रोज़ाना मेडिकल कॉलेज का राउंड लगाएं प्राचार्य
यूपी के उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने निर्देश जारी किया है कि सभी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और चिकित्सा संस्थानों के निदेशक नियमित रूप से अस्पताल में सभी वार्डों में राउंड पर जाएंगे और अपनी फोटो खींचकर सरकार को भेजेंगे। बकौल पाठक, प्राचार्य या निदेशक किसी दिन राउंड नहीं ले पाते हैं तो उनके स्थान पर उप-प्राचार्य व सीएमएस राउंड लेंगे।