UP के बिकरू कांड में 30 माह जेल में रही खुशी दुबे ने फर्स्ट डिवीजन में पास की 12वीं की परीक्षा
कानपुर (यूपी) के चर्चित बिकरू कांड के बाद 30 महीने जेल में रही खुशी दुबे ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 61% अंक हासिल किए हैं। उन्होंने कहा, "मानसिक दबाव और पारिवारिक मुश्किलों के बावजूद मेरा ध्यान सिर्फ पढ़ाई पर था। मेरा लक्ष्य वकील बनना है।" बिकरू कांड में सीओ और 7 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई थी।