UP के मेरठ में सुबह-सुबह एनकाउंटर, मारा गया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ₹1 लाख का इनामी शूटर
मेरठ (उत्तर प्रदेश) में बुधवार सुबह एसटीएफ ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू को एनकाउंटर में मार गिराया। बकौल रिपोर्ट्स, शूटर जीतू को डबल मर्डर केस में आजीवन कारावास की सज़ा मिली थी लेकिन जेल से परोल पर बाहर निकलने के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने उस पर ₹1 लाख का इनाम रखा था।