UP की महिला का आरोप- हनीमून पर पीरियड्स होने पर पति ने मारे लात-घूंसे, की गला दबाने की कोशिश
गोरखपुर (यूपी) की एक महिला का आरोप है कि हनीमून पर पीरियड्स आने पर पति ने उसे लात-घूंसे मारे और गला दबाने की कोशिश की। महिला के अनुसार, पति ने कहा 'तुम्हें पहले बताना चाहिए था...मूड खराब कर दिया'। बकौल महिला, शादी के 45-दिन बाद उसे ससुराल से निकाल दिया गया था। महिला के पति-ससुरालवालों पर अब एफआईआर दर्ज हुई।