UP के रामपुर में रुपयों के लेन-देन पर हुए विवाद में जीजा ने साले की गोली मारकर की हत्या
रामपुर (यूपी) में रुपयों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपने साले की कई लोगों संग मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद परिजन पीड़ित को एक निजी अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बकौल पुलिस, मामले में 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।