UP की सबसे ऊंची बिल्डिंग की 43वीं मंज़िल से कूदे शख्स की चैट्स में क्या मिला?
नोएडा के सेक्टर-94 स्थित यूपी की सबसे ऊंची इमारत 'सुपरनोवा' की 43वीं मंज़िल से कूदकर सुसाइड करने वाले युवक की पिता के साथ चैट्स सामने आई हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच पैसों के किसी विवाद को लेकर बातचीत हुई थी। बकौल पुलिस, ऐसा लगता है कि पिता चाहते थे कि शख्स घर लौटे लेकिन उसने मना कर दिया।