UP की सबसे ऊंची बिल्डिंग की 43वीं मंज़िल से कूदने वाले युवक के बारे में क्या-क्या पता चला?
यूपी की सबसे ऊंची इमारत सुपरनोवा की 43वीं मंज़िल से कूदकर जान देने वाले युवक की पहचान संभव जैन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उसने एक दिन पहले ही होटल में चेक-इन किया था। आत्महत्या से पहले उसने पिता को व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजा था। शुरुआती जांच के मुताबिक, युवक कर्ज़ से परेशान था।