UP पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की कलाई से काटा गया कलावा, बोर्ड ने जारी किया बयान

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा अभ्यर्थियों की कलाई से 'कलावा' धागा काटते हुए वीडियो सामने आया है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसे लेकर कहा, "दोषीकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।" बोर्ड ने स्पष्ट किया कि अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिया गया था कि वे कलवा जैसे धार्मिक प्रतीक ना हटाएं।

Load More