UP ब्यूरोक्रेसी में नया नियम; सांसदों-विधायकों का खड़े होकर 'हाथ जोड़' करना होगा स्वागत
यूपी सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए सांसदों-विधायकों (जनप्रतिनिधियों) के सम्मान को लेकर सख्त प्रोटोकॉल लागू किया है। बकौल रिपोर्ट्स, इसके तहत सांसद/विधायक के सरकारी दफ्तर में आने पर संबंधित अधिकारी को सीट से उठकर हाथ जोड़कर अभिवादन करना होगा और शिष्टाचार में उन्हें बैठने व पानी के लिए पूछना होगा। उन्हें विधायक/सांसद को ससम्मान विदा भी करना होगा।