UP में 1017 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए फरवरी 2025 में होगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने अशासकीय सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,017 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 9 और 10 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार यूपीएचईएससी की आधिकारिक वेबसाइट uphesc.org पर जाकर परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।