UP में 11 वर्षीय रेप पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, आधे घंटे बाद हुई शिशु की मौत
बरेली (यूपी) में 11-वर्षीय रेप पीड़िता ने प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म दिया जिसकी आधे घंटे बाद मौत हो गई। पीड़िता के पेट में दर्द होने पर परिजन द्वारा अल्ट्रासाउंड कराने पर पता चला कि वह 6-माह की गर्भवती है। बकौल पुलिस, एक शख्स ने पीड़िता से कई बार रेप किया और इतना डराया कि उसने किसी को कुछ नहीं बताया।