UP में 3 जेई समेत बिजली विभाग की टीम को बनाया गया बंधक, ज़िंदा जलाने का किया प्रयास
बांदा (यूपी) में अतर्रा थाने के बरेंडा गांव में बिजली चोरी की जांच और पहले लगाए गए जुर्माने की वसूली करने गई बिजली विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला किया है। ग्रामीणों ने न सिर्फ तीन जेई और दो कर्मचारियों को घर के अंदर बंद कर बेरहमी से पीटा, बल्कि गैस सिलिंडर खोलकर ज़िंदा जलाने की भी कोशिश की।