UP में 3 वाहनों के बीच हुई टक्कर में मेदांता के स्टाफ समेत 3 लोगों की हुई मौत, 15 घायल
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार तड़के एक ट्रक, ट्रैवलर और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई जिसमें लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल के स्टाफ समेत 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बकौल पुलिस, कार सवार सभी लोग लखनऊ से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे।