UP में 5 बच्चों के साथ पकड़ा गया मानव तस्करी का आरोपी, मज़दूरी के लिए ले जा रहा था बच्चे
वाराणसी (यूपी) में ऐंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने आरपीएफ की मदद से फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन से 5 बच्चों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी झारखंड से बच्चों को मज़दूरी के लिए दिल्ली लेकर जा रहा था और आरोपी को जेल भेज दिया गया है। सभी बच्चे झारखंड के रहने वाले हैं।