UP में 5वीं कक्षा के छात्र ने होमवर्क न दिखाने पर सहपाठी को मारा चाकू, फिर घर से तमंचा लेकर आया
बागपत (यूपी) के परिषदीय विद्यालय में पांचवीं कक्षा के एक छात्र ने होमवर्क कॉपी न दिखाने पर अपने बैग से चाकू निकालकर सहपाठी पर हमला कर दिया। बकौल रिपोर्ट्स, हमले में छात्र चोटिल हुआ है। खबर के मुताबिक, शिक्षिका ने जब आरोपी छात्र को अपने परिजन को बुलाने को कहा तो वह घर जाकर तमंचा-कारतूस लेकर स्कूल पहुंच गया।