UP में अरेस्ट हुआ खुद को लंदन का प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट बताने वाला फर्ज़ी डॉक्टर
दमोह (एमपी) के एक मिशनरी अस्पताल में हार्ट सर्जरी कर 7 लोगों की जान लेने वाले फर्ज़ी डॉक्टर नरेंद्र यादव को पुलिस ने प्रयागराज (यूपी) से गिरफ्तार किया है। वह खुद को लंदन का प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एन जॉन केम बताता था। मामला उजागर होने के बाद डीएम ने जांच के आदेश दिए जिसके बाद वह फरार हो गया था।