UP में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब मानदेय के साथ मिलेगा पेंशन व बीमा का लाभ
उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन के बाद बढ़ा हुआ मानदेय और 10 साल की सेवा के बाद पेंशन मिलेगी। सचिवालय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव अमित घोष के मुताबिक, बीमा योजना के ज़रिए सेवा के दौरान कर्मचारी की दुर्घटना में मौत होने पर परिजन को सहायता धनराशि दी जाएगी।