UP में इन लोगों को बेटियों की शादी के लिए मिलेगी ₹1 लाख की सहायता, योगी सरकार का फैसला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुआई वाली उत्तर प्रदेश सरकार पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को बेटियों के विवाह के लिए ₹1 लाख की आर्थिक सहायता देगी। यह राशि पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिकों को खुद के विवाह के लिए भी दी जाएगी। अभी तक कन्या विवाह सहायता योजना के तहत सामूहिक विवाह में सरकार कुल ₹82 हज़ार/लाभार्थी खर्च करती थी।