UP में ईद मनाने घर आए छात्र की क्रिकेट खेलने के दौरान हुई मौत
बरेली (यूपी) में ईद मनाने घर आए बीएससी के छात्र की क्रिकेट खेलते समय मौत हो गई। वह गांव के मैदान में दोस्तों संग क्रिकेट खेल रहा था तभी अचानक ज़मीन पर गिर पड़ा और उसकी सांस फूलने लगी। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह कार्डियक-अरेस्ट बताई जा रही है।