UP में एक ही परिवार के पीछे पड़ गया सांप, भाई को 4 बार डंसा; अब बहन पर किया हमला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बागपत (यूपी) में रविवार को घर में काम कर रही एक युवती को सांप ने तीसरी बार डंस लिया जिसके बाद उसे इलाज के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। परिजनों ने मुताबिक, युवती के भाई को भी सांप एक माह में 4 बार डंस चुका हैं जिसके बाद परिवार में दशहत का माहौल है।