UP में एयरफोर्स कर्मी ने किशोरों को अश्लील फिल्में दिखाकर की अश्लील हरकत, हुआ गिरफ्तार
लखनऊ (यूपी) में एक एयरफोर्स कर्मी को 14-15 साल के 3 किशोरों को अश्लील फिल्में दिखाने और उनके साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, आरोपी की हरकतों से परेशान होकर एक किशोर ने इसकी जानकारी दी थी और जांच में आरोप सही पाए गए। बकौल पुलिस, आरोपी मेमोरा एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात है।