UP में कॉलेज पार्टी में बेइज़्ज़त किए गए बीफार्मा के छात्र ने की खुदकुशी, नहीं जमा थी फीस
लखनऊ (यूपी) में कॉलेज पार्टी के दौरान बेइज़्ज़त किए जाने पर बीफार्मा के 20-वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली है। मृतक के भाई के अनुसार, फीस जमा न होने पर कॉलेज वालों ने उसे प्रताड़ित किया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर डीन, प्रिंसिपल और शिक्षिका समेत 5 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।