UP में किशोरी से रेप कर सिगरेट से दागने वाला आरोपी अरेस्ट, मुठभेड़ में दोनों पैरों पर लगी गोली
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में एक 14-वर्षीय नाबालिग से रेप करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दोनों पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 14 जून को नाबालिग को अगवा कर रेप के बाद उसके शरीर को सिगरेट से दागा था और वारदात के बाद उसे घर के पास फेंककर फरार हो गया था।