UP में कक्षा में सोती टीचर का वीडियो हुआ वायरल, शिक्षा अधिकारी तक पहुंचा मामला
मेरठ (उत्तर प्रदेश) के एक जूनियर हाईस्कूल की एक महिला सहायक शिक्षिका का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिक्षिका कक्षा के दौरान कुर्सी पर बैठकर सोती नज़र आ रही है। इस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने कहा, "घटना की जांच शुरू कर दी गई है। यह मामला बेहद गंभीर और असंवेदनशील है।"