UP में खुदकुशी की कोशिश कर रही थी छात्रा, मेटा अलर्ट के बाद पुलिस ने 16 मिनट में बचाई जान
उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने मेटा के अलर्ट के बाद 16 मिनट में एक छात्रा की जान बचाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रा ने बॉयफ्रेंड से झगड़ा होने के बाद सल्फास के पैकेट की फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी जिसके बाद मेटा ने राज्य पुलिस के सोशल मीडिया सेंटर को एक ईमेल अलर्ट भेजा।