UP में गर्लफ्रेंड संग मिलकर सिपाही चला रहा था ऑनलाइन सट्टेबाज़ी का गिरोह, ₹19 लाख कैश बरामद
झांसी (यूपी) पुलिस ने एक फ्लैट में छापेमारी कर आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को मौके से 9-सोने के बिस्किट समेत ₹1.55 करोड़ के ज़ेवर और ₹100/₹200/₹500 के नोटों के बंडलों में ₹18.92 लाख कैश मिला जिसे गिनने में घंटों लग गए। एक सिपाही व उसकी गर्लफ्रेंड यह गिरोह चला रहे थे।