UP में चॉकलेट दिलाने के बहाने शौचालय में ले जाकर टीचर ने 5 साल की बच्ची से की अश्लील हरकत
बलिया (यूपी) स्थित एक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर स्कूल की 5 साल की बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि प्रधानाध्यापक बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने शौचालय में लेकर गया और उसने वहां उसके साथ अश्लील हरकत की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।