UP में चुपचाप जलाया जा रहा था महिला का शव, पुलिस ने चिता बुझाकर बरामद किए अवशेष
कन्नौज (यूपी) में महिला की संदिग्ध मौत के बाद उसके शव को बिना सूचना दिए गुपचुप तरीके से जलाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उसके शव के अवशेष (खोपड़ी व हड्डियां) बरामद किए हैं। बकौल रिपोर्ट, महिला अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहती थी। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।