UP में चोरी के आरोप में पूर्व प्रधान के भाई की गला घोंटकर हत्या, विधायक के घर के पास मिला शव
बलरामपुर (यूपी) में एक पूर्व प्रधान के भाई की चोरी के आरोप में खंभे से बांधकर और रस्सी से गला घोंटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पूर्व प्रधान ने बताया कि तुलसीपुर विधायक के घर के पीछे भाई का शव पड़ा मिला। मृतक नशे का आदी था और वह एक शिक्षक के घर चोरी करने गया था।