UP में ज़हर खाने के बाद अस्पताल पहुंचे मरीज़ को पिलाया कोयले का घोल, हालत और बिगड़ी
महोबा (उत्तर प्रदेश) में ज़हर खाने के बाद ज़िला अस्पताल पहुंचे एक मरीज़ को ऐक्टिवेटेड चारकोल न होने पर डॉक्टरों ने कोयले का घोल पिला दिया। इसके बाद मरीज़ की हालत और बिगड़ गई और उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पवन अग्रवाल ने फिलहाल मामले में कोई जवाब नहीं दिया है।